horoscope: 10 अप्रैल को इन पर रहेगी गुरु की कृपा…

horoscope: 10 अप्रैल को इन पर रहेगी गुरु की कृपा…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…


मेष राशि :- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा।हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ राशि :- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि :- आपके लिए समय अनुकूल है।आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशि :- आज आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है।स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि :- आज कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।विदेश जाने के योग हैं।नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

कन्या राशि :- जीवन बहुत छोटा है,समय रहते अपनी गलतियों को सुधारें।कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

  • Elegant Silver Finish: Crafted with a premium silver finish that gives a divine, stylish, and long-lasting appearance.
  • Small & Portable Size: Compact pocket-size design, easy to carry in wallet, purse, handbag, or keep in mandir.
  • Devotional Religious Book: Features the sacred Hanuman Chalisa for daily prayer, puja, and spiritual protection.

तुला राशि :- आज चिंता त्यागें,जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ सोचना बंद करें।आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं,सतर्क रहें।हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि :- आज पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।मौजमस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं।लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि :- आज समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा।धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि :- आज किसी अनजान पर भरोसा न करें।आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि :- आज व्यापारिक उन्नति के अवसर मिलेंगे।कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।परोपकारी बनें।

मीन राशि :- आज धैर्य रखें,जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं।मामूली बात पर विवाद संभव है।भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

error: Content is protected !!