कांवड़ यात्रियों के लिए राहत: सहारनपुर–हरिद्वार के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू
लव इंडिया, मुरादाबाद। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर–हरिद्वार–सहारनपुर अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04558 और 04557 का संचालन 8 से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।
रेलवे के अनुसार यह अनारक्षित सामान्य श्रेणी की मेला स्पेशल ट्रेन है। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे द्वारा विशेष रेल संचालन व्यवस्था की गई है।
ट्रेन संख्या 04558: सहारनपुर से हरिद्वार
सहारनपुर: प्रस्थान 17:45 बजे
रुड़की: 18:18 बजे आगमन, 18:20 बजे प्रस्थान
ज्वालापुर: 19:08 बजे आगमन, 19:10 बजे प्रस्थान
हरिद्वार जंक्शन: 19:40 बजे आगमन
ट्रेन संख्या 04557: हरिद्वार से सहारनपुर
हरिद्वार जंक्शन: प्रस्थान 21:00 बजे
ज्वालापुर: 21:10 बजे आगमन, 21:12 बजे प्रस्थान
रुड़की: 21:50 बजे आगमन, 21:52 बजे प्रस्थान
सहारनपुर: 22:45 बजे आगमन
