अयोध्या में पहली बार गुलाबी पोशाक में रामलला ने मनाई होली
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है।
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है। देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। पर्व का उत्साह तो कई दिनों से दिख रहा था और आज रंग बरसने वाले हैं। धर्मनगरी अयोध्या में कई दिनों पहले से उत्सव का माहौल है। इसलिए कि इस बार की होली खास है।