Horoscope: 26 मार्च को मंगल ही मंगल रहेगा

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 26 मार्च को मंगल ही मंगल रहेगा, मगर किसी जातक के लिए जानने के लिए अपना भविष्यफल पढ़िए जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने

मेष राशि :- आज का दिन सफलताओं से भरा रहने की संभावना है।शाम आते-आते हेल्थ में गिरावट देखने को मिल सकती है।व्यापार में स्तिथि आज अच्छी बनी रहेगी।नौकरी करने वाले जातकों को आज परिवार संग समय व्यतीत करने को मिलेगा।माता पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए थोड़ा चिंतित हो सकते है।

वृषभ राशि :- आज का दिन मेहनत के बाद ही फल देने वाला है।अधूरे पड़े कार्यों को समय रहते पूरा करने से भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।जीवनसाथी से चल रहा पुराना विवाद आज सुलझने के आसार है।व्यापारिक स्तिथि और मजबूत हो सकती है।कार्यक्षेत्र के विरोधी आज आपको परेशान कर सकते है।

मिथुन राशि :- आज का दिन व्यस्तताओं में गुजरने की संभावना है।माता पिता बच्चों के भविष्य को लेकर भागदौड़ कर सकते है।व्यापार में विदेश से आर्थिक लाभ हो सकता है।जीवनसाथी को श्रृंगार का कोई सामान उपहार में दे सकते है।किसी धार्मिक पूजा में सम्मलित हो सकते है।स्वास्थय की दृष्टि से दिन बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है।त्यौहार का समय है,कोई गलती न करें,किसी कानून के शिकंजे में फंसने की संभावना बन रही है।संभव है पुराना कोई मामला परेशानी खड़ी कर दें।गैर जरूरी खर्च हो सकता है।व्यापार में आर्थिक उलझनें परेशान कर सकती है।स्वास्थय का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है।परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।जेब खर्ची उम्मीद से अधिक हो सकती है।ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।मित्रों के साथ लेन-देन नुकसान दे सकता है।जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन हर क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है।व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।संतान की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है।बड़े भाई-बहनों का व्यापार में सहयोग मिलेगा।जीवनसाथी की हेल्थ थोड़ा चिंता में डाल सकती है।

तुला राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस रखना बेहतर रहेगा,किसी अन्य के मामले में बोलने से खुद का नुकसान कर लेंगे।माता पिता के साथ आज विवाद की स्तिथि बन रही है।विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

वृश्चिक राशि :- आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को उचित अवसर मिलेंगे।पारिवारिक व्यवसाय में किसी अनुभवी की सलाह आपको लाभ दिला सकती है।बच्चों को लेकर चिंता में रह सकते है।प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पर अंतिम मुहर लग सकती है।

धनु राशि :- आज का द्दिन आपके लिए शुभ साबित होने की संभावना है।व्यापार की बेहतर स्तिथि के चलते आर्थिक हालात भी मजबूत बने रहेंगे।पुत्र या पुत्री के विवाह से जुड़ी बात घर में हो सकती है।जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है।वियर्थियों को पढ़ाई में मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि :- आज भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।घर-परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जेबखर्ची हो सकती है।बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।विदेश से व्यापार के योग बन रहे है।अटका धन वापस मिल सकता है।रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते है।

कुंभ राशि :- आज का दिन मिश्रित रूप से अच्छा रहने की संभावना है।संतान के लिए कोई उपहार ला सकते है।कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान कर सकते है।पुराने मित्र से मुलाक़ात के योग बन रहे है।जीवनसाथी की सलाह से कोई रुका काम पूरा हो सकता है।स्वास्थय में आज हल्की खांसी परेशान कर सकती है।

मीन राशि :- आज भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है।साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे है।किसी मित्र को आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है।जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद मानसिक तनाव दे सकते है।अपने स्वास्थय को लेकर विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *