Horoscope: 28 अप्रैल को पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है, जानिए अपना राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

Horoscope: 28 अप्रैल को पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है, जानने को पढ़िए अपना राशिफल

मेष राशि :- आज आपके जीवन में कोई व्यक्ति प्रवेश कर सकता है,जो आपके तौर तरीके बदल देगा।आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।आज विरोधी नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।मन की बात अपनों को बता दें तो शायद रास्ता मिल जाए।

वृषभ राशि :- जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी।आप सहने की शक्ति रखें,जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें।व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

मिथुन राशि :- समय के साथ स्वयं को भी बदलें।अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क राशि :- आज अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे।निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें।मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी।आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह राशि :- आज आपके लिए व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी।जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा।संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।भवन परिवर्तन के योग हैं।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या राशि :- अपनों से धोखा मिलेगा।राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है।पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी।आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी।पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

तुला राशि :- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे।मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें,नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक राशि :- आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा।क्रोध की अधिकता रहेगी।आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशि :- स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।मन में कई विचार आएंगे।व्यवसाय में उन्नति होगी।भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।आज यात्रा संभव है।

मकर राशि :- अपनी संतान से विवाद हो सकता है।आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं।विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है।कारोबार विस्तार करने का मन होगा।वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि :- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है।सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि :- मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा।अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी।आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *