महिलाओं को 33 फीसद का आरक्षण दिया, देश हित के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं : अर्चना मिश्रा

India Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल

लव इंडिया, मुरादाबाद। विधानसभा ठाकुरद्वारा के अंतर्गत नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन ग्राम नन्नू वाला में संपन्न हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अर्चना मिश्रा व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक एवं महानगर संयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अल्पना रितेश गुप्ता की उपस्थिति रही। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी ने की। कार्यक्रम में उपस्थिति अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल रहेभाजपा महिला मोर्चा जिला मुरादाबाद ठाकुरद्वारा विधानसभा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित किए जाने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा लगातार महिलाओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि यह सदन महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए आभार जाता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए दिन प्रतिदिन नई-नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए 2024 में दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सदन में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण ऐतिहासिक कदम उठाकर महिलाओं को सशक्त मजबूत और सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए और आज देश में महिलाओं का हर क्षेत्र में अग्रणी होने पर बधाई दी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के हित के लिए जो मजबूत कदम उठाए हैं तथा योजनाओं को लागू किया है वह अत्यंत सराहनीय है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया तथा कहा की उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे दर्जनों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त शक्तिकरण किया और उन्हें मजबूत किया जा रहा है तथा आत्मनिर्भर भी मनाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री को बधाई दी तथा कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र प्रदेश से चल रही योजनाओं की जानकारी दी एवं नारी शक्ति बंधन के अंतर्गत जो सम्मेलन आज हो रहा है वह ऐतिहासिक रहा जिस तरह से महिलाओं का जन सैलाब ठाकुरद्वारा विधानसभा में उमड़ा है।

इससे प्रतीत होता है कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और एक सीट लोकसभा मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली के लक्ष्य के लिए भाजपा यहां से मजबूत होकर जाएगी जिस तरह से पार्टी सबके हित के लिए काम कर रही है। उसमें केंद्र और प्रदेश की सरकार मजबूत ही नहीं विश्व पटल पर भारत के नाम को रोशन कर रही है। इसमें सबसे बड़ा सहयोग आप सभी जनता जनमानस का है जिसके बल पर पार्टी आज यहां पहुंची है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी ने सारा श्रेय जनता जनमानस को दिया और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश रानी, कार्यक्रम संयोजक पूजा राघव, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, हर ज्ञान सिंह, गजेंद्र चौधरी सतपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, सिंपल चौहान, गार्गी चौहान, शशि वाला, सुनीता चौहान, हिमानी बिश्नोई, रुपेश शशि, मनोज चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *