समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया अशोक कश्यप को

Uttar Pradesh

उमेश लव, बागपत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहती जिससे वोटों का नुकसान हो। समाजवादी पार्टी अपने संगठन का विस्तार करते हुए हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दे रही है। इसी के तहत समाजवादी पार्टी ने बडौत के अशोक कश्यप को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। कोरोना काल और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच की गई इस नियुक्ति समाजवादी ने एक तीर से कई निशाने… कहावत को चरितार्थ किया है क्योंकि अशोक कश्यप क्षेत्र में ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों में खांसी पकड़ रखते हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुष्टि पर की गई यह नियुक्ति सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने की है और आशा व्यक्त की है की अशोक कश्यप समाजवादी पार्टियों की नीतियों को जन जन तक पहुंचा उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *