Horoscope: 18 जनवरी को गुरुदेव की कृपा होगी किस पर

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

18 जनवरी यानी कि गुरुवार का दिन ऐसे में प्रभु गुरुदेव की कृपा किस किस पर रहेगी… जानने के लिए पढ़िए अपना अपना राशिफल… जिसे लव इंडिया के पाठकों के लिए विशेष तौर पर लिखा है उत्तराखंड के जाने वाले ज्योति आचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने…?

मेष राशि :- समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है।

वृषभ राशि :- समय की अल्पता रहेगी। मेहमानों का आगमन कार्य को बाधित करेगा। बहनों से संबंध कमजोर होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य सिद्धि के लिए श्रम अधिक करना होगा।

मिथुन राशि :- पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि :- समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की सम्भावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। बोलचाल में संयमित रहें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि :- आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की उमीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

कन्या राशि :– दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें, स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

तुला राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि :- परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेने होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि :- अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।

मकर राशि :- आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और समझदारी से कार्य करें। व्यवसाय में उचित लाभ होगा।

कुंभ राशि :- दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गो के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। आर्थिक समस्या रहेगी।

मीन राशि :- कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *