पंचतत्वों के साथ अग्नि में विलीन हो गए सियासत के शेर कुंवर सर्वेश सिंह
लव इंडिया मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत के शेर पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह उर्फ राकेश कुमार पांच तत्वों के साथ हमेशा हमेशा के लिए अग्नि में विलीन हो गए अब सिर्फ उनकी यादें ही हमें याद आएंगे और रुलाएंगे क्योंकि शायद ही ऐसा सेवार्थ जननायक मुरादाबाद को भविष्य में मिल पाएगा…?
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
आवास से लेकर निकले तो गांव की छतों पर महिलाएं और बच्चे खड़े हुए थे। अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ थी। गांव के बाहर से कांठ-ठाकुरद्वारा मार्ग पर उनके पूर्वजों के मठ के बराबर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस का जवानों ने सलामी दी। करीब पौने तीन बजे पुत्र सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते ही लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।