महिला शक्ति संगठन ने एक बार फिर किया गरीब कन्या की शादी में सहयोग

Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण

लव इंडिया, संभल। महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने आज एक बार फिर गरीब कन्या की शादी में सहयोग करते हुए अब तक 51वीं शादी में सहयोग कर यह साबित कर दिया कि की संगठन हमेशा गरीब महिलाओं की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहता है।

थाना हयात नगर में महिला शक्ति संगठन ने एक बार फिर गरीब कन्या की शादी में सहयोग किया। जिसमें दुल्हन के जरूरत तका समान तथा लिफाफा उसके परिजनों को दिया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी महिलाओं के चेहरे पर अलग खुशी दिखाई दी क्योंकि यह संगठन अब तक 51 वीं शादी में सहयोग कर चुका है। 10दिन पहले ही एक शादी में सहयोग दिया था जो कि संभल में मुश्किल से किसी और ने इतनी शादियों में सहयोग किया हो।

संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा कि हमें खुशी है कि हम सभी संगठन की महिलाएं गरीब कन्या की शादी में सहयोग करते हैं अब तक हम 51वी शादी मैं सहयोग कर चुके हैं आगे भी किसी निर्धन कन्या की शादी में सहयोग करते रहेंगे पिछले दिनों हमने एक निर्धन कन्या की शादी में सहयोग किया था जिसमें हमने 50 का आंकड़ा पार किया यह सब हमारे संगठन की एकता का सबूत भी है कि सभी संगठन की महिलाएं एक साथ मिलकर यह सब कर पाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं से और निर्धन कन्या के परिजनों से शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान संभल में 7 में को होगा जिसमें हम सभी को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए सभी को जागरूक करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मत का प्रयोग करते हुए अपनी सरकार बना सकें।। इस अवसर पर खुशबू ,कविता,साधना, कुसुम लता, नेहा,बृजबाला,अंजना,निशि कल्पना, विनीता, छाया,माधुरी, वर्षा ,दीप्ति, रिचा,मधु,पुष्पा,रिचा,प्रीति प्रतीक,शशी,सोनिया, नीलिमा, लक्ष्मी, संतोष, रेखा ,पारुल नीलम मंजू , ममता गायत्री आदि महिलाएं मौजूद रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *