चुनावी सरगर्मियों के बीच सपा ने याद किया छोटे लोहिया को
लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि मनाई और जिलाध्यक्ष डी पी यादव ने बताया कि देश के प्रख्यात समाजवादी चिन्तक एवं दार्शानिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी एक महान नेता थे जिन्होंने हमेशा समाजवाद की बात करें और आज से ही मुरादाबाद जिले के चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। हम समाजवादी लोग जिले की सभी सीटें जीत कर श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।
जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने छोटे लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, प्रेम बाबू वाल्मीकि, पंकज चौधरी,मोहित गौर, मानसिंह नेत्र, हाजी जुल्फिकार अहमद, हनी जाटव, अलका दुबे, रत्ना सिंह सैनी, विवेक गंगवार, अनुज यादव वीर सिंह यादव, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।