महिला, किसान व व्यापारियों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल
लव इंडिया, मुरादाबाद। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले मीडिया से अपना दर्द बयां किया। और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए दूसरी तरफ इसके विपरीत उन्होंने मतदाताओं से कहा कि उन्हें महापौर बनाया तो शपथ ग्रहण के 10 दिन के अंदर मुरादाबाद की आवाम का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा और वाटर टैक्स को माफ किया जाएगा।
इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरेशी ने घर-घर जनसंपर्क, जनसभा, नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए जनता से वोट मांगे। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से कोरोना से काल में आम जन को राहत पहुंचाने का कार्य किया है और महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों व व्यापारियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है, उससे आम जनता में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है।
गुरुकुल आईटी कॉलेज के संचालक रिजवान कुरैशी वर्ष 2017 में कांग्रेस के सिंबल पर मुरादाबाद (Moradabad) महापौर सीट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहे थे. इसके बाद वर्ष 2019 में कांग्रेस नेतृत्व में रिजवान कुरैशी को कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष बनाया था, फिर रिजवान कुरैशी को अध्यक्ष पद से हटाकर पार्षद अनुभव महरोत्रा को पुनः महानगर कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में रिजवान कुरैशी को कांग्रेस में मुरादाबाद (Moradabad) नगर विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में उतारा था और जिसमें रिजवान की जमानत जब्त हो गई थी।