मुरादाबाद में स्थापित हो भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा, उत्तर प्रदेश कश्यप तुरैहा निषाद महासंघ ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कश्यप तुरैहा निषाद महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल को ज्ञापन सौंपकर भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा मुरादाबाद में स्थापित कराने की मांग की।महासंघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मुरादाबाद जनपद में जलवंशीय समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन आज तक भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। जबकि जिले में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं कई स्थानों पर स्थापित हैं। इससे समाज के लोगों में उपेक्षा की भावना है।

ज्ञापन में मांग की गई कि दिल्ली रोड स्थित तीन गोल चक्कर (ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मार्ग), मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने, मझौला थाने के सामने, मझौली तिराहा अथवा खुशहालपुर चौराहे पर भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, ताकि समाज को सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह तथा भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र कुमार कश्यप प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप जलवंशीय समाज के प्रेरणास्रोत हैं और उनकी प्रतिमा की स्थापना समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

error: Content is protected !!