शिवसेना का प्रदर्शन: अवैध मोमबत्ती फैक्ट्री पर कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजे की मांग

लव इंडिया, मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्ध बाजार की कृष्णा कॉलोनी में संचालित मोमबत्ती फैक्ट्री को लेकर शिवसेना ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा आग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कृष्णा कॉलोनी जैसी आवासीय बस्ती में मोमबत्ती फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूर्व में भी संबंधित विभागों से शिकायतें की गईं, लेकिन कथित रूप से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि हाल ही में फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद आसपास की कृष्णा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, सागर सराय और प्रकाश कुंज के लोगों में दहशत का माहौल है।

शिवसेना ने ज्ञापन में फैक्ट्री संचालक अभिषेक अग्रवाल के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच तथा आग से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था।

error: Content is protected !!