Tmu स्टुडेंट्स वैश्विक अवसरों के अनुरूप खुद को करें विकसित: एक्सपर्ट

लव इंडिया, मुरादाबाद। मैक्सवेल स्कूल, सिराक्यूज़ यूनिवर्सिटी अमेरिका, आईआईटी खड़गपुर, और आईआईएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र एवम् केंद्र सरकार में कौशल विकास एवम् उद्यमिता मंत्रालय- एमएसडीई के पूर्व में सीनियर डायरेक्टर श्री बिमल कुमार सिकदार ने कहा, वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, नवाचार, कौशल विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय ही उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने योग्य बनाता है।

उन्होंने युवाओं को वैश्विक अवसरों के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने, नई तकनीकों को अपनाने और आजीवन सीखते रहने का संदेश दिया। वह बोले, सशक्त भारत का निर्माण सशक्त, कुशल और दूरदर्शी युवाओं के हाथों ही संभव है। उन्होेंने कहा, स्टुडेंट्स में सकारात्मक नेतृत्व, नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

श्री सिकदार तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में एम्पॉवरिंग यंग माइंड्सः लर्निंग, लीडरशिप एंड नेशन बिल्डिंग पर लीडरशिप टॉक सीरीज के 20वें सेशन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके ऑडिटोरियम में टॉक सीरीज का शंखनाद हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि का बुके देकर और पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अंत में स्मृति चिन्ह और पोट्रेट भेंट करके सम्मानित भी किया गया। निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।

टॉक सीरीज में हुए प्रश्नोत्तरी सत्र में स्टुडेंट्स ने मुख्य वक्ता से नेतृत्व, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े तमाम सवाल भी किए। टॉक सीरीज में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल के संग-संग, फार्मेसी कॉलेज, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट आदि की फैकल्टीज़ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समन्वय सहायक निदेशक अकादमिक डॉ नेहा आनंद ने किया। समापन राष्ट्रगान के संग हुआ।

error: Content is protected !!