horoscope:11फरवरी को प्रतिस्पर्धा से बचें तो कानूनी विवाद पक्ष में हल हो सकता है…

horoscope: 11फरवरी को प्रतिस्पर्धा से बचें तो कानूनी विवाद पक्ष में हल हो सकता है…किस राशि के जातक…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…


मेष राशि :- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें।मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है, पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि :- आज आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि :- आज सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी।व्यापार,व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस,पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरूचि बढ़ेगी।

सिंह राशि :- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं,सतर्क रहें।विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं,उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे,इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या राशि :- आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि :- रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा।आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि :- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं,किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि :- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है।आज व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि :- नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी।संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि :- समय का सदुपयोग करें।अपनी संगति बदलें, दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि :- समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।निर्माण कार्य में सुधार होगा।जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

error: Content is protected !!