horoscope: 3 फरवरी को लाभ या हानि…


मेष राशि :- अपनी जिद छोड़ कर परिजनों की बात मान लें।इसी में आपका और आप के परिवार का हित है।नौकरी में चल रहे मनमुटाव बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं।आर्थिक तंगी के कारण कार्य रूके रहेंगे।

वृषभ राशि :- आज आपके द्वारा हुई गलतियों का अहसास होगा।आर्थिक मामलों में आपका प्रबंधन कमजोर रहेगा,विदेश जाने के योग बनेंगे।जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि :- आज कम समय में कार्य पूरे होंगे।आज भोग-विलास में रूचि बढ़ेगी।सामाजिक और राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी।अधूरे काम समय पर सफल होने से उत्साह बढ़ेगा।

कर्क राशि :- अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।शुक्रवार को व्यापार अच्छा रहेगा।मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी।वाणी पर संयम आवश्यक है।

सिंह राशि :- आपके क्रियाकलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा।आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।आज भागदौड़ अधिक रहेगी,अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :- छोटी छोटी बातों पर क्रोध न करें,पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा।आज उपहार मिलने के योग हैं।व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।खर्चों में कमी करें।संतान से कष्ट रहेगा।

तुला राशि :- आज दिन की शुरुआत में अधिक परिश्रम करना होगी।आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा।व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि :- जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।अचानक यात्रा के योग बनेंगे।आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे।आमदनी में वृद्धि होगी।नौकरी में बदलाव हो सकता है।

धनु राशि :- आज लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे।प्रसिद्धि और सम्मान में बुद्धि होगी।संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।अपने बल पर आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर राशि :- मानसिक चिंता बढ़ेगी।व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें,समझदारी से कार्य करें।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखे।

कुंभ राशि :- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी।नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मलेगा।आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि :- आज आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!