रामलीला महासंघ की बैठक में सामाजिक कार्यों की सराहना, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

लव इंडिया, मुरादाबाद। श्री रामलीला महासंघ की बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बैठक का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की स्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनहित के कार्यों की सदस्यों ने सराहना की।


बैठक में प्रधानमंत्री की ‘तेल बचाओ मुहिम’ से प्रेरित होकर स्वर्गीय कमलेश कुमार के आशीर्वाद बैनर तले संचालित की जा रही निशुल्क ई-रिक्शा सेवा की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। सदस्यों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया। इसके अलावा हाल ही में आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम को भी समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए खुशी व्यक्त की गई।


महासंघ की बैठक में भविष्य की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज में जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाजहित के कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


सभा की अध्यक्षता राजेश रस्तोगी ने की, जबकि संचालन महामंत्री कुमार देव ने किया। बैठक में डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, एडवोकेट श्रीराम शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, आलोक राठौर, नरेंद्र कुमार, संजय सोनी, संजय यादव, संजीव यादव, रोहित आहूजा सहित महासंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!