अवैध शराब की बिक्री और शराब की दुकानों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन संविधान का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

लव इंडिया,मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनपद में अवैध शराब की बिक्री, शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पिलाने तथा स्कूल, मंदिर और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास शराब की दुकानों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमेश्वर दयाल तुरैहा ने किया, जबकि संगठन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाली शराब की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।


ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके साथ ही देशी शराब पर ओवर रेटिंग तत्काल बंद कराने, शराब की दुकानों के आसपास से शराब की खाली बोतलें हटवाने तथा मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और घनी आबादी के आसपास से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन ने मझोला क्षेत्र में शराब की दुकानों के संबंध में भी शिकायत की। ज्ञापन में मझोला थाना क्षेत्र में स्कूल एवं अस्पताल के सामने स्थित शराब की दुकान का उल्लेख करते हुए संबंधित दुकानों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में सिविल लाइन थाना अंतर्गत चक्कर की मिलक में गंगा राम सैनी, मूंडापांडे थाना अंतर्गत ग्राम दौलारी में लटूर सिंह, इसके बेटे ओमपाल , अर्पित और कटघर थाना अंतर्गत गागन तिराहा पर बबलू सैनी बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेच रहे हैं। इनपर तत्काल कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के बाद मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर ने कहा कि देसी शराब की दुकानों में खुली कैंटीन दिन से ₹6000 प्रतिदिन किराए पर दिया जा रहा है और यह कैंटीन वाले अपना औसत पूरा करने के लिए गिलास व पानी का मिलने वाला फ्री पूछ ₹5 में व अन्य सामान 10 गुना अधिक दामों पर बेच रहे हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ज्ञापन में गुलाबबाड़ी, रामपुर दोराहा, हनुमान मूर्ति, बलदेवपुरी, दीवान का बाजार, बंगला गांव चौराहा, कपूर कंपनी, सूर्य नगर, एकता विहार, कांठ रोड, सिरकोई भूड़, खुशहालपुर तथा अन्य मंदिरों, शिक्षण संस्थानों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास शराब की दुकानों को तत्काल हटाने की मांग की गई।


वहीं, खुशहालपुर पीएनसी रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, डबल फाटक, कचला पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब की दुकान की कैंटीन, गुलाबबाड़ी स्थित अंग्रेजी मॉडल शॉप के बाहर लगने वाले मीट-मुर्गे आदि के ठेलों को भी तत्काल हटाने की मांग ज्ञापन में की गई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर रामेश्वर दयाल तुरैहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार कश्यप जिला अध्यक्ष ओंकार प्रजापति महिला जिला अध्यक्ष किरण ठाकुर डॉक्टर असलम पक्ष आंचल कश्यप महानगर अध्यक्ष हर्षित प्रजापति युवा जिला अध्यक्ष वीर बहादुर कश्यप युवा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार संदीप कुमार राजीव कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!