छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

लव इंडिया, मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता संदेशों एवं नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें, तो नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐसी गतिविधियां छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करती हैं। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल एवं शिवानी गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज महाविद्यालय में वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण के अंतर्गत प्राचार्य जी के निर्देशन में अंग्रेजी विभाग द्वारा वंदे मातरम पर एक चलचित्र दिखाया गया वंदे मातरम गीत राष्ट्र को शक्ति और प्रेरणा प्रदान करता है वंदे मातरम गीत के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी गई और इसके महत्व को बताया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनुराधा सिंह प्रोफेसर इंदु सिंह राजपूत और रूपाली गुप्ता के द्वारा किया गयाइस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य अनुशासिका प्रोफेसर किरन साहू, प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, प्रोफेसर सुदेश, प्रोफेसर करुणा आनंद, प्रोफेसर प्रवीण सैनी, प्रोफेसर वंदना पांडे, प्रोफेसर अपर्णा जोशी, प्रोफेसर किरन त्रिपाठी, प्रोफेसर सीमा गुप्ता डॉ. रेनू शर्मा आदि शामिल रही|

error: Content is protected !!