horoscope: 30 जनवरी को आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे…

horoscope: 30 जनवरी को आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे… कैसा रहेगा आपका दिन लाभ होगी या हानि अपनों का सहयोग मिलेगा या फिर परेशानी जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने


मेष राशि :- नवीन वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी,व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सहज होगी।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा,नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि :- आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।संतान के व्यवहार में बदलाव होगा,आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।

मिथुन राशि :- आज यात्रा के योग बन रहे हैं।परीक्षा आदि में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी,संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी।घरेलू खर्चों के बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है।पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी।

कर्क राशि :- आज लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान होगा,विरोधी सक्रिय होंगे।भवन भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे,क्रोध की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा।सोचे कार्य समय पर होंगे,व्यापार विस्तार के लिए नए अनुबंध होंगे।जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी।नौकरी में मनचाहा पद मिलने से खुश रहेंगे।

कन्या राशि :- आज पारिवारिक प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।भेंट उपहार मिल सकते हैं,रूचिकर व्यंजनों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि :- आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे,स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।नौकरी में तबादले को लेकर चिंतित रहेंगे।प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय शुभ है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि :- आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना अति आवश्यक है।आलस्य की अधिकता से कार्य अधूरे रहेंगे,मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा,मानसिक तनाव बढ़ेगा।

धनु राशि :- आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी,प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।पिता से संबंध कमजोर होंगे,गृह कलेश के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा।न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि :- क्या करें क्या ना करें इसी उलझन में रह सकते हैं।हालांकि लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।आलस्य की अधिकता आपकी उन्नति में बहुत बड़ा अवरोध है।आवास संबंधी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :- समय का दुरुपयोग करना बंद करें,समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें।नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, नौकरी में अधिकारियों से मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि :- संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे,नौकरी में अधिकारियों से संबंध कमजोर होंगे।आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे,बहनों से संबंध मधुर होंगे।वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

error: Content is protected !!