संभल में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक राष्ट्रभक्त हुए शामिल

संभल में भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा


लव इंडिया, संभल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं संभल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंघल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम मोहम्मद टांडा, चंदौसी रोड से शुरू हुई यात्रा संभल नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होती हुई सरदार भगत सिंह पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।


आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा में करीब 5,000 से अधिक राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया। लगभग चार किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन और हजारों मोटरसाइकिल शामिल रहीं। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।


यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और राष्ट्रभक्तों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। टांडा, फतेहपुर सारी, भवानीपुर, बिचौली, सैफ खां सराय, नूरिया सराय, चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा और जनता पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।


सरदार भगत सिंह पार्क में यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा नेता राजेश सिंघल ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं और राष्ट्र की एकता एवं मजबूती के लिए मिलकर काम करें।


राजेश सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में देश की युवा शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा, रोजगार, तकनीक और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान देना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।


कार्यक्रम में हिरदेश यादव, ब्लॉक प्रमुख चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी अर्जुन वाल्मीकि, एडवोकेट विष्णु सिंह चौधरी, प्रवेंद्र सिंह चौधरी, ऋषभ सिंघल, लक्षित सिंघल, कशिश कौशल, एडवोकेट चौधरी संजीव सिंह, चौधरी विवेक सिंह, संजय कश्यप, हरिराम कश्यप, गणेश शर्मा, गोपाल शर्मा, डॉ. अभय सिंह यादव, डॉ. अमय यादव, राहुल चौधरी, विशाल चौधरी, चौधरी केतन सिंह, हिमांशु चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दानिश अली, अनिल प्रजापति, गुड्डू पाल, सुभाष पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त मौजूद रहे।

error: Content is protected !!