इस्लामनगर-सैदपुर खादर पहुंची गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा रविवार को ग्राम इस्लामनगर और सैदपुर खादर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और श्रद्धा के साथ कलश का वंदन किया।


कलश वंदन यात्रा का स्वागत सेहल मंडल के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सैनी, यात्रा के संयोजक एवं मंडल महामंत्री संजीव कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक लकी चौधरी तथा भाजपा मंडल मंत्री अनमोल सागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।


यात्रा का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य किशन लाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और समानता की विचारधारा को स्मरण किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और मानवता का संदेश दिया।
कलश वंदन यात्रा के गांव में पहुंचने से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कलश का वंदन कर संत रविदास जी को नमन किया।


error: Content is protected !!