मिशन 2024: राष्ट्रवाद,सोशल मीडिया और तिरंगा यात्रा से जनता को आकर्षित करेगी भाजपा: वाईपी सिंह

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धि विहार स्थित महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर प्रभारी ने मिशन 2024 की तैयारी तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद, सोशल मीडिया और तिरंगा यात्रा से जनता को पार्टी की तरफ आकर्षित करना है।

मोदी जी के आठ वर्षों के कार्यकाल की किताब को पढ़ें: महानगर प्रभारी वाईपी सिंह

महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा कि तीन विषयों को लेकर पन्ना प्रमुख का पुन: निरंतरता का अभियान चलाया गया लेकिन व पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है। पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर पुनरीक्षण अभियान चलाना है और शक्ति केंद्रों पर टीम बनाकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्य करना है। हम मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुने तथा मोदी जी के आठ वर्षों के कार्यकाल पर जो किताब है उसको स्वयं पढ़ें।

पढ़ाई करें, अखबार पढ़ें और आपस में चर्चा करें

डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है जिससे राष्ट्रभक्ति में इजाफा हुआ है। यह देश के लिए महत्वपूर्ण कदम है हमें घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाना है। संस्कृति कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। हमें देश को विकसित देश बनाना है उसके लिए हमें कार्य करना है। हमें दृष्टिकोण को बदलना है पढ़ाई करें, अखबार पढ़ें और आपस में चर्चा करें। प्रत्येक कार्यकर्ता को जागरूक होना चाहिए। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा एवं संचालन महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने किया।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करना है: एमएलसी

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि जनता का विश्वास हम से जुड़ा है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा दिया है। हमें राष्ट्र का जागरण करना है तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करना है। यह हम मोदी के नेतृत्व में कर रहे हैं।

18 राज्यों में जनादेश मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमें 18 राज्यों में जनादेश मिला है यह सब मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण है। सुशासन की राजनीति में भाजपा ने अपना स्थान बनाया हम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं।

मोदी ने गरीब महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य किए हैं

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा भारत श्रेष्ठ भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्साह से भरा है। मोदी ने गरीब महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य किए हैं।

बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य गिरीश वर्मा, बाल संरक्षण आयोग पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अंजलि चौहान, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, मनीष सिंह, रुचि चौधरी, निमित जयसवाल, राजीव गुप्ता, राहुल सेठी, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, चंद्र प्रजापति, हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया, गिरीश भंडुला, विशाल त्यागी, राहुल शर्मा, सर्वेश पटेल, हरीश कुमार जाटव, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, सोनू शमार्, नेत्रपाल सिंह, मदालसा शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि किरण, विजय लक्ष्मी पंडित, शिक्षा गुप्ता, हीरा भारती, सुनीता चौहान, द्रोपा देवी, आलोक सैनी, विपिन प्रजापति, सोनू सुमन, हरीश प्रजापति, सुमेश सिंह, संजय यादव, कुलदीप, राजेश गुप्ता, कुलदीप नारायण, दिलीप दिवाकर, अभिषेक चौबे, दिनेश शुक्ला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *