भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम क्षेत्रों में घर-घर बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
अब्दुल सलीम, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर में केंद्र सरकार द्वारा जनसंपर्क अभियान को लेकर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फुरकान हुसैन के नेतृत्व में सभी मुस्लिम क्षेत्रों में घर घर जाकर केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बताई और धर्मगुरुओं से संवाद किया और मुसलमानों को जोड़ने का कार्य किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फुरकान हुसैन ने इस अभियान को सफल बनाया। इस दौरान, वसीम खान जावेद अली राशिद हुसैन मोहसिन अब्बासी आदि उपस्थित रहे।