भगवान चित्रगुप्त एवम् कलम दवात का हुआ हवन पूजन

Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, बरेली। बरेली के कायस्थ समाज द्वारा सम्पूर्ण ब्रह्मांड के प्राणियों के जीवन के भविष्य निर्धारक, पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले, न्यायधीशों के न्यायधीश, वेदो के अक्षर प्रदाता तथा लेखनी प्रदाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोसव पर सायंकाल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली द्वारा चित्रगुप्त चौक पर हवन पूजन उत्सव मनाया गया एवम दीप प्रज्वलित किया गए ।

कार्यक्रम में प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार, पार्षद सतीश कातिब, संजय राय, जोहरी, शशि सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, आलोक प्रधान, कायस्थ चेतना मंच के डॉ पवन सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, अविनाश सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना, मोहन सक्सेना दीपक सक्सेना हम कायस्थ के शिव कुमार, अंकुर सक्सेना, चित्रांश महासभा के गोविंद सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, राकेश सक्सेना के अलावा बीजेपी के महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोरा, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना के साथ ही श्रीमती किरण सक्सेना, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना सहित काफी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर भगवान श्री चित्रगुप्त का आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व सुबह हुए एक अन्य कार्यक्रम में भी ब्रह्मांड के प्रथम न्यायाधिपति भगवान चित्रगुप्त का कोहाड़ापीर के चित्रगुप्त चौक पर सुबह शिव कुमार बरतरिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष सपा पार्षद गौरव सक्सेना, बाई पी सक्सेना, धीरेंद्र धीरू सक्सेना, अनीलेश सक्सेना, आर जोहरी, निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अंकुर जी आदि ने किया भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष हवन एवम कलम दवात का पूजन किया। भगवान चित्रगुप्त चौक पर गुरुवार 27 अक्तूबर 2022 को ब्रह्मांड के न्यायाधिपति कायस्थ समाज के आराध्य चित्रगुप्त एवम कलम दवात पूजन में भाग लिया। स्मरण रहे मेरी ( निर्भय सक्सेना) प्रेरणा पर ही सभासद सतीश कातिब, अनुपम चमन, गौरव सक्सेना एवम उनके साथियों, शालिनी जौहरी एवम कायस्थ चेतना मंच, कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से ही चित्रगुप्त चौक पर “कलम दवात” लग सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *