पीतलनगरी की डॉक्टर बेटी प्राची भटनागर बनीं मिस यूपी 2022

India International Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। देहरादून में हुए मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल अवार्ड शो में पाकबड़ा निवासी राजीव भटनागर की पुत्री डॉक्टर प्राची भटनागर ने मिस यूपी 2022 का खिताब जीतकर अपने गृहक्षेत्र पाकबड़ा एवं मुरादाबाद जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।

श्री आरके गुप्ता की ब्लू रिकार्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए दो माह पूर्व होलीडे रीजेन्सी होटल में चयन प्रक्रिया हुई थी। जिसमें डॉ. प्राची भटनागर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वन्दियों को पछाड़कर फाइनल में जगह बनायी। फाइनल राउंड को सहज तरीके से लेते हुए उन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि निर्णायकों के मन को मोह लिया। मिस यूपी 2022 के विनर के रूप में उनके नाम का ऐलान होते ही आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया 2020 मनासा वाराणसी और मिस रूस माया ने मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ प्राची भटनागर एवं अन्य विजेताओं को क्राऊन पहनाये। सार्थक चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की तैयारी करायी एवं मान्या, नीलेश ने आयोजन की सभी व्यवस्थाएं देखीं। डॉ. प्राची भटनागर की इस सफलता से नगर पंचायत पाकबड़ा एवं मुरादाबाद जनपद में हर्ष का माहौल है।

डॉ. प्राची भटनागर को शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए शुभचिंतकों एवं नगरवासियों का भटनागर भवन पर तांता लगा हुआ है। प्रतियोगिता जीतकर ताज के साथ घर वापस आने पर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए पुष्प वर्षा के साथ डा. प्राची भटनागर का पूरे उत्साह के साथ नगरवासियों एवं उनके परिजनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *