आपका भविष्यफल: जानिए 20 अक्टूबर को कैसा रहेगा पूरा दिन

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति
अनिल भंवर

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष दशमी तिथि गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 को इन राशियों का होगा भाग्योदय, क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष : – आज इस राशि के जातकों को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता से भरे रहेंगे। आज का दिन मुश्किल वाला है। नए व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

वृषभ :-  आज आलस से घिरे रहने की वजह से कुछ जरूरी काम टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है।

कर्क :-  आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है।

मिथुन :-  आज का दिन इस राशि के जातक  के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

कन्या :- आज आपके समाज और परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे तो सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। आय और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।

सिंह :-  आज आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। बुद्धि से अपने काम को पूरा करेंगे दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

तुला :  – आपको ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। व्यापार के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। परेशानियों से निपटने की योजना बनेगी।

वृश्चिक : – आज आप काम निपटाने पर भी ध्यान दें। घूमने-फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही, कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं।

धनु : – आज का दिन आपके के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

मकर : – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। घर में सुख समृद्धि के लिए सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक काम को पूर्ण करने का प्रयास करें।

कुंभ : – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। दोस्तों और बड़ों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मीन :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *