कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डाला

India Uttar Pradesh Uttarakhand युवा-राजनीति

लव इंडिया, नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसके लिए दिल्ली और लखनऊ के अलावा समस्त प्रदेशों की राजधानी में पार्टी कार्यालय पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेश की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।

17 अक्टूबर 22 को अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु मतदान शुरू हो गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन 10 मॉल एवेंन्यु पर मतदान केंद्र बना है। उत्तर प्रदेश के कुल 1248 (पीसीसी) के निर्वाचित सदस्य मत का उपयोग करेंगे। पूरे भारत में कुल 9822 निर्वाचित पीसीसी सदस्य अध्यक्ष चुनाव में मत का प्रयोग करेंगे। मलिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद का मुकाबला है।

मौहम्मद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मौहम्मद अहमद ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के हाजी रिज़वान कुरैशी, सचिन प्रेमी, विनोद गुम्बर, दरखशां बेगम, देशराज शर्मा अजय सरस्वत सोनी, अनूप दुबे, अफ़ज़ल साबरी, प्रियांक चौधरी, सैफुल्लाह चौधरी, आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट एवं माहिरा उर्फ़ महक वारसी, असद मोलाई सहित 13 निर्वाचित पीसीसी सदस्य लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पहुँचकर कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मत का इस्तेमाल करेंगे।

मालूम हो कि 22 सितम्बर 22 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए जारी अधिसूचना की प्रक्रिया में 17 अक्टूबर को मतदान एवं 19 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *