पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने पौत्र के जन्मदिवस पर श्री राम-सीता रसोई के माध्यम से गरीब, कमजोर और असहाय लोगों को कराया निशुल्क भोजन

Uttar Pradesh खाना-खजाना टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को श्री बालाजी सेना (भारत) हिंदू संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व भाजपा सांसद शीशराम सिंह रवि के पोते पुत्र ब्रज मोहन सिंह रवि (पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा) के जन्मदिन के उपलक्ष में साईं हॉस्पिटल के सामने श्रीराम सीता रसोई के द्वारा निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग तीन सौ पचास लोगों ने निशुल्क भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका ब्रज मोहन सिंह रवि पुत्र शीशराम सिंह रवि की रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा सांसद शीशराम सिंह रवि रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारियों का योगदान रहा, राजकमल रस्तोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरबीर सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंडित दिनेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अमित कुमार राजपूत प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, नरेंद्र देव शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता , प्रशांत कुमार चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अनिल कुमार सक्सेना प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, पंकज वर्मा प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, भूदेव वर्मा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश जुगल किशोर कटियार, संजीव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मंगल सैन उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष मेरठ, डिंपल सागर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बरेली दीपिका कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरादाबाद पूनम सैनी, हरिओम सैनी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *