मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता के डॉक्टर्स ने दी बेटे अखिलेश यादव को स्वास्थ्य की ताजा जानकारी
लव इंडिया नई दिल्ली। धरती पुत्र के नाम से जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके निजी गांव सैफई समेत उत्तर प्रदेश के गांव-गांव गली-गली में मौजूद सपा समर्थकों में सन्नाटा पसर गया था क्योंकि सोशल मीडिया पर अफवाह के तौर पर एक गलत खबर शेयर कर दी गई थी फिलहाल नेताजी मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है और स्वस्थ जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के कारण गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं। आज से 10-12 दिन पहले नेताजी ठीक थे। वह बात कर रहे थे। कल रात में उनकी हालत बिगड़ गई थी। परिवार के सभी सदस्य इस समय दिल्ली में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के सभी लोग दिल्ली में हैं।
सपा संरक्षक की सलामती के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे देश में उनके समर्थक और चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से जुड़ी राहत की खबर सामने आ रही है और वह यह है कि मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव के सीने में कंजेशन में कमी आई। अब लगातार खांसी नहीं उठ रही और मेदांता के डॉक्टर्स ने अखिलेश यादव से बातचीत कर रहे हैं।