उपजा’ बरेली के प्रयास से बनी ‘प्रेस कालोनी’ व ‘उपजा प्रेस क्लब’

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी

निर्भय सक्सेना, बरेली। यू. पी. जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) बरेली ईकाई हमेशा से पत्रकारों के कल्याण के लिये जागरूक रही है। यही कारण है कि बरेली में ‘उपजा’ ने सबसे पहले 1980 के दशक में ‘प्रेस कालोनी’ व नावल्टी चौराहे पर ‘उपजा प्रेस क्लब’ की स्थापना बरेली के वरिष्ठ पत्रकारों सर्वश्री मुंशी प्रेमनारायण सक्सेना, जे.बी. सुमन, राम दयाल, निर्भय सक्सेना, शंकरदास, विनोद भसीन, अरूण  मिगलानी, अनुपम मार्कण्डेय आदि के सहयोग से करायी। आजकल उपजा बरेली के अध्यक्ष पवन सक्सेना अपने साथियों के साथ पत्रकार हित एवम जागरूकता के लिए समय समय पर कार्यक्रम भी कराते रहे हैं।

‘उपजा’ बरेली पत्रकारों के लिये राम गंगा नगर में नई’ प्रेस कालोनी’ व पत्रकारों के लिये वेजबोर्ड के अनुरूप वेतनमान दिये जाने के लिये भी संघर्षरत है। 2013 में इलाहाबाद में हुये तीसवें प्रादेशिक सम्मेलन में बरेली के सर्वश्री निर्भय सक्सेना- उपाध्यक्ष, जर्नादन आचार्य- मंत्री, दिनेश पवन व महेश पटेल प्रदेश कार्यकारिणी में निर्वाचित हुये। ‘उपजा’ बरेली में अभी तक तीन प्रान्तीय अधिवेशन 4-5 सितम्बर 1976, 25- 26 जून 1988 और 21-22 जुलाई 2001 पत्रकार कार्यकारिणी 2014 की बैठक भी करा चुकी है।

न्यू सुभाष मार्केट बरेली स्थित ‘उपजा प्रेस क्लब’ में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने भी ‘उपजा प्रेस क्लब’ को आर्थिक सहयोग देकर भवन निर्माण में मदद की। उपजा प्रेस क्लब बरेली में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर, केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, कमलेश्वर, राहुल देव, राम बहादुर राय, अच्युतानंद मिश्रा, पी. के. राय, पी वी वर्मा, महेश्वर दयाल गंगवार, अनिल माहेश्वरी, अजय कुमार, प्रमोद गोस्वामी के अलावा उपजा के प्रदेश अध्यक्ष राधा रमण चित्रांशी, पी.के.राय, राजेन्द्र द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह, रतन दीक्षित, सर्वेश सिंह के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने समय-समय पर भाग लिया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती जूही सिंह, भी आ चुकी हैं।लखनऊ में वर्ष 1966 में भगवत शरण, सांसद कपिल वर्मा, एस.पी. निगम, पी.के. राय, अच्युतानंद मिश्रा आदि ने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) का गठन किया। उपजा का प्रथम प्रदेश सम्मेलन आगरा में 1966 में किया गया।

लगभग 1974 में बरेली ईकाई का गठन किया गया। जिसमें जे. बी. सुमन, मुंशी प्रेम नारायन सक्सेना, ज्ञान सागर वर्मा, राकेश कोहरवाल, आर.डी भार्गव, सुरेश शर्मा, स्वतंत्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, बलवंत राय मिगलानी आदि ने पत्रकारों के लिए कार्य करना प्रारंभ किया। इसके बाद उपजा बरेली की सदस्यता बढ़ती गई। आपातकाल के दौरान ही 4-5 सितंबर 1976 को बरेली के काष्ठकला केन्द्र व बरेली कालेज परिसर में यूपी जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) का 10वां प्रदेश अधिवेशन कराया। जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने किया।

इसके बाद बरेली उपजा ने प्रदेश का 20 वां प्रादेशिक अधिवेशन 25-26 जून 1988 को आई. वी. आर.आई. परिसर में कराया। इस सम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को आना था किन्तु मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं आ पाये और उनका हेलीकाप्टर बापस लखनऊ लौट गया। इस उपजा सम्मेलन में ‘दैनिक आज’ लखनऊ के ब्यूरो प्रमुख राजेन्द्र द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष चुने गये थे। इसके बाद बरेली में उपजा का 25 वां प्रान्तीय अधिवेशन 21 व 22 जुलाई 2001 को संजय कम्युनिटी हाल बरेली में हुआ जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। समारोह के अध्यक्ष तत्कालीन केन्द्रीय पेट्रोलिय राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार रहे। इस सम्मेलन में वीर विक्रम बहादुर अध्यक्ष, सर्वेश कुमार महामंत्री बने।

‘उपजा’ के इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम खोसला, पी. के. राय, शिवाजी सरकार, अनिल माहेश्वरी आदि ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन में देश भर के 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। सम्मेलन की व्यवस्था में मुंशी प्रेम नारायण सक्सेना, राकेश कोहरवाल, ज्ञान सागर वर्मा,  जे.बी. सुमन, आर.डी भार्गव, निर्भय सक्सेना, शंकर दास, विनोद भसीन, अशर्फी लाल, अरूण मिगलानी, जर्नादन आचार्य, सुभाष चौधरी, पवन सक्सेना, फिरासत हुसैन, के. के. शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। 6 सितम्बर 2014 में बरेली में प्रदेश सम्मेलन एवं कार्यकारिणी होटल उबेराय में हुई। जिसमें प्रदेश के 4 पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया और कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि थे।

‘उपजा’ बरेली के सक्रिय रहते नगर निगम की लक्ष्मण दयाल सिंघल पुस्तकालय परिसर में पत्रकार गोष्ठी कक्ष का 28 फरवरी 1985 को तत्कालीन  मंडल आयुक्त अनादि नाथ सैगल व नगर निगम बरेली प्रशासक जी.डी. माहेश्वरी ने उद्घाटन किया। इस कक्ष की देखभाल का पत्रक उपजा बरेली के अध्यक्ष को सौंपा गया जिसे ‘उपजा प्रेस क्लब’, बरेली का नाम दिया गया।हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवी लाल ने ‘उपजा प्रेस क्लब’ के लिए 25 हजार की धनराशि दी।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने भी अनिल कुमार एडवोकेट के निवास पर दिये गये मांग पत्र पर 17 सितंबर 1989 को सर्वश्री निर्भय सक्सेना, मुंशी प्रेमनारायण सक्सेना, ज्ञान सागर वर्मा रामदयाल भार्गव, जी. बी. नैनवाल, शंकर दास व अन्य पत्रकारों के कहने से पांच लाख रूपये स्वीकृत किये। जिस धनराशि से उपजा प्रेस क्लब हाल का निर्माण किया गया। जिससे बरेली के पत्रकारों को बैठने का अच्छा स्थान मिला। वर्ष 1979 में उपजा बरेली के जे. बी. सुमन अध्यक्ष व निर्भय सक्सेना महामंत्री रहे। वर्ष 1981 में शंकरदास अध्यक्ष व निर्भय सक्सेना पुनः महामंत्री बने। वर्ष 1986 में अशर्फी लाल अध्यक्ष व विनोद भसीन महामंत्री रहे। इसके बाद आर. डी. भार्गव अध्यक्ष व पवन सक्सेना महामंत्री रहे। बाद में पवन सक्सेना अध्यक्ष व अनिल सिंह महामंत्री पद पर रहे। फिर पवन सक्सेना अध्यक्ष एवम फिरासत हुसैन महामंत्री बने। आजकल पवन सक्सेना अध्यक्ष एवम धर्मेंद्र सिंह बंटी महामंत्री हैं।

1985 में स्वतंत्र भारत के संपादक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता वाली यूपी जर्नलिस्ट एसोसिशन की प्रदेश कार्यकारिणी में निर्भय सक्सेना मंत्री रहे।1972 में देश के जाने माने पत्रकार पृथ्वीश चक्रवर्ती, मीनाक्षी सुन्दरम्,  राजेन्द्र प्रभु, पी. के. राय, एस. के. राव, अच्युतानन्द मिश्र ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया का गठन किया।

आगरा में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के 1981 में हुये चौथे सम्मेलन में बरेली से ज्ञान सागर वर्मा, बृजपाल बिसरिया, शंकरदास, निर्भय सक्सेना, राकेश कोहरवाल, के. के. शर्मा आदि पत्रकारों ने भाग लिया। इसके बाद के सम्मेलन इच्छापुर (कोलकता) बनारस, नई दिल्ली, मानेसर, अलीगढ़,  कोटा,  विजयवाड़ा में भी हुये जिसमें बरेली के पत्रकारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बरेली उपजा समय पर ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम कराती रही है। जिसमें कुलदीप नैयर, मदर टैरेसा, कमलेश्वर व प्रदेश के जाने माने राजनेताओं ने भाग लिया।

अभी हाल में हुय उपजा के इलाहाबाद के 30 वें प्रदेश सम्मेलन में बरेली से अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में सर्वश्री निर्भय सक्सेना, दिनेश पवन, महेन्द्र मनुज, अजय मिश्रा, जर्नादन आचार्य, सुभाष चौधरी, वीरेन्द्र अटल, महेश पटेल, रनदीप सिंह, विकास साहनी, विशाल गुप्ता आदि पत्रकारों के बड़े दल ने भाग लिया। इसके बाद चंदौली (बनारस) के उपजा सम्मेलन में पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, विशाल गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा ‘गंभीर’, रमेश गौतम, फहीम करार, वीरेन्द्र कुमार आदि ने भाग लिया।

बरेली से निर्भय सक्सेना, अनुपम मार्कण्डेय, संजीव कुमार शर्मा गंभीर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। उपजा प्रेस क्लब में 28 फरवरी का स्थापना दिवस, 15 अगस्त, 26 जनवरी, होली दीपावली पर तो कार्यक्रम होते ही हैं। उपजा में जन्म दिवस एवम अन्य कार्यक्रम भी होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *