भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को किया सम्मानित
Freedom Fighter Award: Taking inspiration from the sacrifices of martyrs, youth should come forward to serve the nation
मुरादाबाद। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ महानगर की ओर से सेनानी भवन में बुधवार शाम अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित भी किया गया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा युवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। केके मिश्रा दे कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है भारतीय जनता पार्टी धर्म, जाति और वर्ग विशेष का पक्षपात नहीं करते हुए समान रूप से सभी का सम्मान व विकास करती है।
पत्रकार अनिल भंवर का किया सम्मान
कार्यक्रम में अध्यक्षता श्यामू देवी ने तथा संचालन धवल दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और भाजपा नेता केके मिश्रा रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों पूर्व श्रमिकों और शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व सैनिक महानगर संयोजक करणवीर शर्मा, सह संयोजक विवेक शर्मा, विवेक शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओम सिंह राणा, अनिल भंवर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के भाजपा के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा दी देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।