मुरादाबाद के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उपलब्ध कराई जाए आयुष्मान चिकित्सा सुविधा

लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति मुरादाबाद जनपद द्वारा मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह का यूपी में फिर से एक्सटेंशन होने पर उन्हें शुभकामनाएँ दी गई। साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति वे मंडल में आम आदमी की समस्याओं के निवारण के साथ मंडल को विकास के उच्चतम शिखर तक ले जायेगें। महा सचिव उबैद उर रहमान ने कहा कि जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कई वर्ष पूर्व दी गई आयुष्मान योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है।

वैभव पौरव ने कहा कि इस संदर्भ में कई बार जिले के अधिकारियों को भी पत्राचार और मौखिक रूप से प्रार्थना की गई। मुख्य मंत्री द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य को ले कर तैयार की गई इस योजना का लाभ किसी भी मान्यता प्राप्त पत्रकार को जिले में नहीं मिल पा रहा है। अतः मुरादाबाद जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस भी आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाई जाए। इस दौरान, निहाल हुसैन भी उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!