जनता ने मन बना लिया है, उत्तर प्रदेश से बीजेपी को भगाना है : शिवपाल यादव

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं चाचा भतीजे साथ में आकर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत का भी दावा कर रहे हैं। वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव की चाचा शिवपाल यादव ने जसवंत नगर विधानसभा सीट से आज समाजवादी पार्टी के सिंबल से अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा जिन लोगों को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है वो सभी लोग उत्तर प्रदेश में जीतने जा रहे हैं, उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक पा रहा। वहीं उन्होंने कहा अखिलेश यादव और हम सभी लोग चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव करहल से लड़ रहे और हम जसवंत नगर से, जीत दोनों सीटों पर भारी मतों से दर्ज होगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता परेशान है। जनता कुछ मांगती है तो उसको लाठी मिलती है और जनता ने मन बना लिया है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी को भगाना है और इसी को लेकर उत्तर प्रदेश में अबकी बार अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *