horoscope: एक मार्च को व्यापार में नए अनुबंध से आत्मबल बढ़ेगा…

horoscope: एक मार्च को व्यापार में नए अनुबंध होने से आत्मबल बढ़ेगा…किस राशि के जातक का…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी,दोस्तों की मदद से कार्य पूरे होंगे।नए संपर्क बनेंगे।

वृषभ राशि :- आज जीवन में मिले अनुभव काम आएंगे,पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।आपके द्वारा किए आर्थिक निवेश लाभकारी रहेंगे,स्वास्थ्य में सुधार होगा।नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज दिन शुभ है,जीवन में आए बदलाव को स्वीकार करें,जो समय बीता है,बहुत कुछ सिखा कर गया होगा।अपने रहन सहन को बदलें और समय पर ईमानदारी से कार्य करें,बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ दें,सफलता निश्चित मिलेगी।

कर्क राशि :- आज आप अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास करेंगे,जीवन साथी से सामंजस्य स्थापित होगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

सिंह राशि :- आज अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे,दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल रहेगा।जीवन साथी से सहयोग मिलेगा,यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि :- अपने आपको समय दें,कार्य की व्यस्तता के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा।स्वस्थ जीवन मनुष्य के लिए सबसे बड़ा उपहार है,इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।आज आपकी व्यावहारिक प्रवृत्ति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक राशि :- निजी जीवन में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी,पारिवारिक नए दायित्व मिल सकते हैं।माता पिता की सेवा करें,यही सच्ची पूजा है।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि :- समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें,अपने आलसी व्यवहार को नियंत्रित करें वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है।दोस्तों के कारण विवाद बढ़ सकते हैं,आध्यात्मिक उन्नति होगी।

मकर राशि :- कार्य की अधिकता से निजी जीवन प्रभावित होगा,पिता का साथ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।इसका ध्यान रखें,पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा,अपने क्रोध और भावनाओं को नियंत्रित रखें।

कुंभ राशि :- किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास करने से बचना होगा,आज स्वविवेक से काम करें।आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं,व्यापार में नए अनुबंध होने से आत्मबल बढ़ेगा।

मीन राशि :- आपके व्यवहार से लोग नाराज रहेंगे,कार्यस्थल पर लोग आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे,दोस्तों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

error: Content is protected !!