‘मूकनायक’ के प्रकाशन के साथ बाबा साहब ने प्रवेश किया था पत्रकारिता के क्षेत्र में: राजीव गुप्ता

लव इंडिया मुरादाबाद । भाजपा मुरादाबाद महानगर के मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने सोमवार को अंबेडकर जयंती पर सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता की आवश्यकता और प्रभाव को रेखांकित करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था – जैसे पंख के बिना पक्षी होता है, वैसे ही समाचार-पत्र के बिना आंदोलन होते हैं।

डॉ आंबेडकर ने मानवतावादी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पत्रकारिता को अपना साधन बनाने का निश्चय किया और 1920 में ‘मूकनायक’ के प्रकाशन के साथ बाबासाहब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। उनकी पत्रकारिता का दायरा दलित वर्ग तक सीमित नहीं था बल्कि वे समाचार-पत्र के माध्यम से हिन्दू समाज के सभी वर्गों का प्रबोधन करना चाहते थे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!