Horoscope: 16 जून को बहुत कुछ बदलने जा रहा है इन जातकों का


मेष राशि :- शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।बुरी संगति से बचें।नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें।अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।अर्थपक्ष मजबूत रहेगा।

वृषभ राशि :- अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा।बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी।सलाह उपयोगी सिद्घ होगी।विपरीत परीस्थितियों में भी हानि नहीं होगी।आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियत्रंण रखें।पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी।

मिथुन राशि :- व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।आलस्य का त्याग करें।कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी।आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा।शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं।स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि :- समय पक्ष का बना रहेगा।कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी।लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे।धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा।ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं।पुराने मित्र से मिलन होगा।

सिंह राशि :- पैतृक सम्पत्ति से लाभ।मेहमानों का आगमन होगा।राजकीय कार्यों से लाभ।पुरानी गलती का पश्चाताप होगा।विद्यार्थियों को लाभ।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।परिवारजनों का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा।कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा।

कन्या राशि :- जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा।एकाकी वृत्ति त्यागें।हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी।अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे।साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा।कार्य सफल होंगे।

तुला राशि :– प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे।मनोरथ सिद्घि का योग है।सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा।प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आनन्ददायक दिन रहेगा।आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी।

वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी।ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।व्यर्थ की दौड़़-भाग से यदि बचा जाए तो अच्छा है।प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा।आय के अच्छे योग बनेगें।संतान की उन्नति के योग हैं।

धनु राशि :- आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी।आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ होंगे।कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।सभाओं में मान-सम्मान बढ़ेगा।धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी।माता पक्ष से विशेष लाभ।पुराने मित्र से मिलन होगा।आत्मचिंतन करें।

मकर राशि :- लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे।धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।व्यापार में स्थिति नरम रहेगी।शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।संतोष रखने से सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे।जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी।ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं।महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा।आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी।स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।मित्र से मिलन होगा।

मीन राशि :- धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।लाभ में आशातीत वृद्घि तय हैं मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं।किसी पुराने संकल्प को पुरा कर लेने का दिन हैं।निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा।इच्छित कार्य सफल होंगे।


Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!