horoscope: 13 मार्च को सकारात्मक सोच के चलते ही आगे बढ़ सकते हैं…

horoscope: 13 मार्च को सकारात्मक सोच के चलते ही आगे बढ़ सकते हैं…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- धन प्राप्ति सुगम होगी,संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे।जीवन साथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा,नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ राशि :- आज भूमि भवन से संबंधित योजनाएं सफल होंगी,बेरोजगारी दूर होगी।सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।कर्मचारियों के कार्यों से परेशान रहेंगे,स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि :- आज व्यावसायिक नई योजनाएं बनेंगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा,परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि :- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।पुराना रोग उभर सकता है,कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं,अपने व्यवहार को दुरुस्त करें।

सिंह राशि :- खराब आर्थिक स्थिति के कारण निजी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि :- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें वर्ना कार्यों को पूरा होने में देरी होगी।नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं,खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।राजनीति में नया मौका मिल सकता है।

तुला राशि :- कीमती वस्तु संभाल कर रखें,किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव होगा,भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

वृश्चिक राशि :- नौकरी में नए दायित्व मिल सकते हैं।संतान के विवाह की चिंता रहेगी,कर्मचारियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।राजकीय कार्य में बाधा आएगी।

  • A single coat provides the lips with gorgeous satin color that does not smudge or feather.
  • Is infused with argan oil and vitamin E to leave the lips soft and moisturized
  • Formulated with 75% caring ingredients, it leaves the lips feeling soft and moisturized

धनु राशि :- आज व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं।नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे,मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

मकर राशि :- आपको अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।जमीन से जुड़े विवाद समाप्त होंगे।संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- स्वास्थ्य में सुधार होगा,अपनी सोच को बदलें।सकारात्मक सोच के चलते ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी

मीन राशि :- अपनी कार्य कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे,परिजनों के द्वारा आपकी निंदा की जाएगी।

error: Content is protected !!