पाकिस्तान से मोबाइल पर हो रहा बेटियों के चरित्र हनन का प्रयास

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। मुकदमा वापस न लेने पर बेटियों के चरित्र हनन का प्रयास किया गया। वह भी पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से… इस मामले में अब सिविल लाइंस पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है।

यह मामला है थाना क्षेत्र के अगवानपुर नगर पंचायत का यहां के मुस्लिम और उसके भाई पर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसकी बेटियों को लंबे अरसे से अलग-अलग तरीके से परेशान कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया जो अपराध संख्या 825/2024 है।

इसके बाद मुस्तकीम व उसके भाई कुछ दिन के लिए शांत हो गए किंतु पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला व उसके परिवार जनो को फिस से परेशान करना शुरू कर दिया हैं उक्त लोग कहते है कि जो मुकदमा तेरी बेटी ने हमारे भाई मुस्तकीम के खिलाफ किया है उसे बापस ले लो नही तो अंजाम बुरा होगा दिनांक 11/09/2025 को प्रार्थनी सुबह करीब 09.30 बजे दूध लेकर लौट रही थी तभी रास्ते में विश्नोईयान के मंदिर के पास मुस्तकीम व उसके भाईयों ने प्रार्थनी को जबरन रोक लिया और गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए बोले की बहुत हिम्मत हो गयी है तेरी जो हमारे खिलाफ मुकदमा कर दिया

धमकी वाले अंदाज में कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो तुझे जान से हाथ धोना पडेगा और मरने से पहले तुझे अपनी बेटियों की बदनामी देखकर मरना होगा। हम तेरी लड़कियों के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर तथा झूठी खबरें फैलाकर समाज में बदनामी कर देंगे फिर तेरी बेटियों से कोई निकाह भी नहीं करेगा। विरोध किया तो मुस्तकीम व उसके भाईयों ने प्रार्थनी को गालियाँ देते हुए कहा कि अगर कोर्ट में हमारे खिलाफ गवाही दी तो तेरा और तेरी बेटियों का अंजाम बहुत बुरा होगा।

इसके बाद अगले दिन 12 सितंबर 2025 को परिचित ने बताया कि कोई पाकिस्तान के नंबर 9230581XXXXX से महिला और उसकी पुत्रियों के बारे में झूठ गलत अफवाह फैलाकर चरित्र हनन कर रहा है। जानकारी करने पर पता चला है कि यह काम मुस्तकीम का ही हैं तथा उसने एक दिन पहले रास्ते में रोककर धमकी भी दी थी। आरोप है कि मुस्तकीम के ही पाकिस्तान के लोगों से सम्पर्क व सम्बन्ध भी हैं जिनसे मिलने के लिए वह समय समय पर दुबई जाकर मीटिंग करता है।

इस पर सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें कहा गया है कि मुस्तकीम ने ही अपने पाकिस्तानी संबंधों का उपयोग कर पाकिस्तान के नम्बरों से महिला तथा उस की पुत्री की बदनामी कर रहा हैं ताकि अदालत में गवाही करने न जा सके । पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!