लव इंडिया मुरादाबाद। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जश्ने ईद मिलाद उल नबी जुम्मे (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इसके लिए विश्व विख्यात पीतल नगरी मुरादाबाद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू हो गई है और मुस्लिम क्षेत्रों में घर- इबादतगाह और बाजार सज गए हैं ।
जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में लाल मस्जिद बाजार सजा
जश्ने ईद मिलादुन नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन पड़ता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म 17 तारीख को हुआ था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन को याद करना है, जिन्होंने इस्लाम धर्म की नींव रखी और पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम किया।
मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में लाल मस्जिद बाजार सजा
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म 17 तारीख को हुआ था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन को याद करना है, जिन्होंने इस्लाम धर्म की नींव रखी और पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम किया।
मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिक झंडा खरीदते बच्चे।
जश्ने ईद मिलादुन नबी के दौरान होने वाले कार्यक्रम:
जुलूस और प्रार्थनाएं: इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालकर खुशी मनाते हैं और मस्जिदों में प्रार्थनाएं करते हैं।
कुरान पाठ और नात: लोग कुरान का पाठ करते हैं और हजरत मुहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते हैं।
दान और गरीबों की मदद: इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान दिया जाता है और उनकी मदद की जाती है।
घरों को सजाना: लोग अपने घरों को सजाते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।
हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी का अध्ययन: इस दिन लोग हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी का अध्ययन करते हैं और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।
मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मदीने की पेंटिंग तैयार करते छात्र। डॉ.नवनीत गोस्वामी व शकील अहमद खां के नेतृत्व में छात्रों ने यह पेंटिंग तैयार कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। ध्रुव,प्रिंस, केशव सैनी, यश राज, वंश, हमजा,अंश दिवाकर व अन्य छात्र।
मुरादाबाद। महान संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही कलश यात्रा सोमवार को नगर विधानसभा के मध्य नगर मंडल के वार्ड-47 स्थित जाटव बस्ती के शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज पर पांच दिनी ऑनलाइन ई-फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता- एआई, मशीन लर्निंग, बौद्धिक संपदा अधिकार, अंतर्विषयक अनुसंधान आदि पर गहन मंथन हुआ। चरक स्कूल ऑफ़…
डॉ. एसटी हसन की कमेटी के आमंत्रण पत्र को लेकर मुरादाबाद में सियासी चर्चा तेज लव इंडिया मुरादाबाद। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को लेकर मुरादाबाद की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। खुद्दामे गुलामाने ताजदारे मदीना कमेटी की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में…
लव इंडिया, संभल। फोन पर लेनदेन हो सके इसलिए जियो पेमेंट बैंक में ऑनलाइन खाता खोला तथा रुपए जमा किए लेकिन अचानक खाता बंद कर दिया गया। कारण पूछा तो बताया गया कि उसके खाते में 4 हजार रुपए फर्जी तरीके से ट्रांसफर हुए है खाते में। जमा शेष धनराशि निकलने की कोशिश तो बैंक…
सम्भल। जिले के नए पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने के बाद सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस की तैयारियों को जमीन पर परखना शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने सराय तरीन स्थित सिद्धपीठ पातालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा से सावन…