कांवड़ मेले में यात्रियों को राहत: आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच, 30 जुलाई से मिलेगी सुविधा

लव इंडिया, मुरादाबाद। कांवड़ मेला-2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने आठ ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जीएस) के कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, जिससे कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ अन्य रेल यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिल सकेगी।

सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा करें

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव द्वारा दी गई है। बताया कि चयनित ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त जनरल (जीएस) कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके। उन्होंने अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा करें।

इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
गाड़ी संख्या 54481 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54482 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54483 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54484 : 31 जुलाई से 14 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54464 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54463 : 31 जुलाई से 14 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 54342 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक गाड़ी संख्या 54341 : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक

error: Content is protected !!