टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल: सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा
सबसे पहली सफल सर्जरी कराने वाली चंद्रवती रही विशेष आकर्षण का केंद्र। चक्कर की मिलक की गीता द्वितीय, बिजनौर के चंद्रपाल सैनी रहे तृतीय।
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर हॉस्पिटल के एडवांस्ड रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ का जश्न अविस्मरणीय रहा। न केवल केक काटकर घुटना प्रत्यारोपित कराने वालों का मुंह मीठा कराया गया, बल्कि कैंपस में 50 मीटर वॉकाथॉन भी हुई।
टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर वॉकाथॉन
वॉकाथॉन में संभल के कपिल अव्वल रहे। चक्कर की मिलक की गीता द्वितीय और बिजनौर के चंद्रपाल सैनी तृतीय स्थान पर रहे। पीतल नगरी की शीला को उनके अदम्य साहस और प्रेरणादायी जीवन यात्रा के लिए प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि एवम् एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन को रवाना किया।
कुलाधिपति सुरेश जैन और ईडी अक्षत जैन रहे जश्न में सम्मिलित
कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा, रोबोटिक तकनीक से मरीजों को बेहद किफायती दरों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए टीएमयू प्रतिबद्ध है। आधुनिक चिकित्सा और सकारात्मक सोच के साथ घुटनों के दर्द पर विजय पाकर जीवन को नई ऊर्जा और नई गति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है, टीएमयू हॉस्पिटल का रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर अत्याधुनिक तकनीक के साथ मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
रोबोटिक तकनीक बेहद किफायती, उम्दा चिकित्सा के लिए टीएमयू प्रतिबद्ध
वॉकाथॉन में शाहजहाँपुर, बिजनौर, बदायूँ, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, धामपुर, नैनीताल और हिमाचल प्रदेश से आए 100 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की स्थापना के बाद सबसे पहली सफल सर्जरी कराने वाली प्रेमनगर लाइनपार निवासी चंद्रवती रहीं।
केक काटकर मनाया उपलब्धि का जश्न, 50 मीटर वॉक में कपिल रहे अव्वल
उन्होंने बताया, सर्जरी के बाद उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। अब वे बिना दर्द के सामान्य जीवन जी रही हैं। टीएमयू के चिकित्सकों ने कहा, रोबोटिक तकनीक के जरिए ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी हो गई है, जिससे मरीजों को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और बेहतर गतिशीलता प्राप्त हो रही है।
पीतल नगरी की शीला अदम्य साहस के लिए प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित
इस अवसर पर एमएस मेजर जनरल डॉ. सीके जखमोला, डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र तिवारी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट हेड डॉ. रवीन्द्र सिंह, ऑर्थाेपेडिक विभाग से डॉ. अमित सराफ, डॉ. मनमोहन शर्मा, डॉ. संजीव चिंचोली, हॉस्पिटल के चीफ मैनेजर वैभव जैन, चीफ मैनेजर प्रशासन श्री अनिल गुप्ता के संग-संग डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।
