मुरादाबाद: अथर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लव इंडिया मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गुइया बाग स्थित अथर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या मेहविश महफ़ूज़* के साथ *नुसरत, सुमेरा, हफ्सा, तंजील, साकिब, इरफान व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!