स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
लव इंडिया मुरादाबाद। 15 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री विपिन जेटली, श्रीमती नीरू सरन, श्रीमती सीता जेटली , प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा जैन उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अरोड़ा उपस्थित रहीं । इस देशभक्ति वातावरण के अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक महोदय श्री विपिन जेटली ने जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके किया एवं तत्पश्चात ध्वजारोहण हुआ । इसके उपरान्त राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीयगीत वन्देमातरम् प्रस्तुत किया गया । इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साइमा फैसल के निर्देशन में कक्षा दस की छात्रा अवंतिका व कक्षा बारह की छात्रा आरुषि द्वारा किया गया।

इस देशभक्तिमय वातावरण में विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा और ऑर्केस्ट्रा प्रदर्शन, कालेज हेड अवंतिका द्वारा अंग्रेजी भाषण , इशिका लागर द्वारा हिंदी कविता , कॉलेज क्वायर द्वारा गीत प्रदर्शन “ऐ मेरे वतन के लोगों” ,प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रदर्शन,’योग’ की विभिन्न मुद्राएं बनाकर योग का प्रदर्शन और सीनियर छात्र- छात्राओं द्वारा समूह नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये । इसके उपरांत विद्यालय के प्रबंधक श्री विपिन जेटली ने आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और सम्मान का दिन है। यह स्वतंत्रता हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके बलिदानों को सदैव याद रखना चाहिए और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया । विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ (श्रीमती) दीपा जैन ने भी सभी को 80 वे स्वतंत्रता दिवस 2026 की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम का समापन ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा’ देशभक्ति गीत के साथ किया गया । तत्पश्चात् सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के सदस्यों को मिठाई वितरित की गई ।
