चीनी के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति पर सपा ने जताई चिंता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन



लव इंडिया, मुरादाबाद। चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल उत्पादन नीति को लेकर महानगर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति की समीक्षा करने तथा चीनी के दामों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।


समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में देश में चीनी की कीमतों में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। पार्टी नेताओं के मुताबिक चीनी के दाम 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने से आम उपभोक्ता के घरेलू बजट पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है। रोजमर्रा के उपयोग में चीनी महंगी होने से इसका सीधा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है।


समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने आरोप लगाया कि घरेलू चीनी स्टॉक में कमी और एथेनॉल उत्पादन को लेकर अपनाई गई नीतियों के कारण बाजार में चीनी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि चीनी की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की गंभीरता से समीक्षा की जाए।


एथेनॉल नीति की समीक्षा की मांग


प्रदर्शन के बाद सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी द्वारा नामित एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विशेष रूप से एथेनॉल नीति का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की नीति के कारण बड़ी मात्रा में गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन के लिए किया जा रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि इसका असर घरेलू चीनी उत्पादन और बाजार में उपलब्धता पर पड़ सकता है।
ज्ञापन में गन्ना आधारित एथेनॉल उत्पादन पर अंकुश लगाने तथा आम जनता को राहत पहुंचाने वाले ठोस कदम उठाने की मांग की गई।


चीनी उत्पादन और कीमतों का भी उठाया मुद्दा


ज्ञापन में चीनी उत्पादन के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि देश में चीनी उत्पादन का प्रारंभिक अनुमान लगभग 343 लाख टन था, जिसे संशोधित कर लगभग 300 लाख टन किए जाने की बात कही गई है। सपा नेताओं ने कहा कि चीनी की घरेलू जरूरत और उपलब्ध स्टॉक को ध्यान में रखते हुए सरकार को समय रहते कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया कि एक ओर आम जनता को महंगी चीनी खरीदनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर एथेनॉल नीति के चलते वाहनों का माइलेज प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती हैं। पार्टी ने इन तमाम पहलुओं को देखते हुए सरकार से नीति की व्यापक समीक्षा की मांग की।


राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग


सपा ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि इस गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं और एथेनॉल नीति की समीक्षा कर गन्ना आधारित एथेनॉल उत्पादन पर अंकुश लगाने तथा आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन पर महानगर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी किए गए।

देश में चीनी के दाम बढ़ाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मौजूद पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, जिगरी मलिक, इस्लाम खान, अधिवक्ता फरीद मलिक, वदूद खान, सिराज खान, मोहम्मद हारुन, अधिवक्ता आसिम,अधिवक्ता मोहम्मद तारिक आदि रहे।


error: Content is protected !!