महाशिवरात्रि पर सेवा भाव: श्री रामलीला महासंघ ने चौमुखापुल में निःशुल्क ठंडाई वितरण किया

लव इंडिया मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामलीला महासंघ द्वारा महासंघ कार्यालय, युग बन्धु, चौमुखापुल मुख्य बाजार में निःशुल्क ठंडाई वितरण सेवा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पर्व मनाया।


सेवा और सामाजिक एकता का संदेश


महासंघ अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देती है, और महासंघ इसी भावना से सेवा कार्यों की शुरुआत कर रहा है।


बार एसोसिएशन अध्यक्ष का संदेश


दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ना और युवाओं में संस्कार जागृत करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

आयोजन में सहयोग और आभार


कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सहयोग देने वाले सदस्यों और समाजसेवियों का आभार जताया। महामंत्री कुमार देव ने कहा कि महासंघ भविष्य में भी सेवा आधारित कार्यक्रम जारी रखेगा। कार्यक्रम का संचालन राम शर्मा एडवोकेट ने किया। गायत्री अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नैना शर्मा, आलोक राठौर, नरेंद्र, सिद्धार्थ अग्रवाल, सौरभ यादव, पुलकित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!