जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया आम आदमी पार्टी ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को आम आदमी पार्टी व विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने कठोर कार्रवाई की, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

युवाओं के मुद्दों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात कर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गई और लंबे समय से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून, युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर सुनिश्चित करना तथा जंतर-मंतर जैसे स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा शामिल हैं।

पेपर लीक रोकने, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और युवाओं के रोजगार की मांग उठाई

प्रदर्शन में तिलोक चंद्र दिवाकर (एडवोकेट), अरविंद कुमार शर्मा, राजेश त्यागी, नदीम मंसूरी, जावेद आलम (पार्षद) सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!