रक्षाबंधन पर इंदौर में सजेगा ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ Lifestyle Exhibition


लव इंडिया, इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर में दो दिवसीय ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 22 और 23 अगस्त, शनिवार और रविवार को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में आयोजित होगी।


प्रदर्शनी में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक शहरवासियों को देशभर से आए विभिन्न डिजाइनर्स और विक्रेताओं के आकर्षक कलेक्शन देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।


त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में एक्सक्लूसिव एथनिक वियर और डिजाइनर पारंपरिक परिधानों की विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी। इसके साथ महिलाओं के लिए ज्वेलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


रक्षाबंधन पर भाई-बहन और परिवार के सदस्यों के लिए खास उपहार तलाशने वालों के लिए यहां विभिन्न प्रकार के गिफ्टिंग विकल्प भी उपलब्ध होंगे। वहीं घर को त्योहार के अनुरूप सजाने के लिए होम डेकोर से जुड़े चुनिंदा उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखे जाएंगे।


आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी की खास बात यह है कि सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। शहरवासी परिवार और दोस्तों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी और लाइफस्टाइल कलेक्शन का आनंद ले सकते हैं।


प्रदर्शनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 6263415113 और 9685590973 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!