सीएम योगी का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- गुलामी के निशान होंगे समाप्त

India Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

गरजे मुख्यमंत्री योगी: कहा- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने कांट के रामलीला मैदान में लोकसभा चुनाव व ददरौल उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।शाहजहांपुर के कांट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नया इतिहास बनाने को उतावला दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। इनकी हार शाश्वत सत्य है। योगी ने कहा कि हमारा इतिहास गवाह है कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न रहा हो, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित हुआ है। रामभक्त हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।

गुलामी के निशान होंगे समाप्त, अकबरपुर का नाम लेने में भी होता है संकोच’, कांग्रेस और सपा पर सीएम योगी का हमला


मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है। ये सब बदल जाएगा। हमें गुलामी के निशानों को समाप्त और विरासत का सम्मान करना है। इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है।विपक्षी दलों के बयानों को पढ़ने से स्पष्ट हो चुका है कि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच में हैं। जो रामभक्त हैं वही राष्ट्रभक्त भी हैं। सीएम योगी यहां घाटमपुर स्थित पतारा रेलवे स्टेशन मैदान में आयोजित अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है। ये सब बदल जाएगा। हमें गुलामी के निशानों को समाप्त और विरासत का सम्मान करना है। इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *